असम में कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सार्वजनिक जगहों पर नहीं जा सकेंगे, नए आदेश में CM बोले- घर पर रहें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहाटी 18 जनवरी 2022। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, उन्हें घर पर रहना चाहिए. यहां मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन बिना वैक्सीन लगवाए हुए लोग बैठकों में शामिल नहीं हो सकते हैं, कार्यालयों और रेस्तरां में नहीं जा सकते. जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, वे घर पर रह सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने जो कहा है, वही राज्य सरकार भी कह रही है. उन्होंने कहा, ‘असम में, यदि जरूरत होगी तो कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा. हम जनविरोधी कार्य नहीं होने दे सकते. ‘उन्होंने ये भी कहा कि गुवाहाटी में 100 फीसदी लोगों को पहली और दूसरी डोज लग चुकी है. इस बीच, असम सरकार ने रात के कर्फ्यू के समय को भी अगले आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बदल दिया है. इससे पहले, असम में रात के कर्फ्यू का समय सुबह 11.30 बजे से शाम 6 बजे तक था।

कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी

बता दें, असम में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक के सबसे अधिक 6,982 नए मामले सामने आए और राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 6,53,717 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बताया कि 64,919 नमूनों के परीक्षण के बाद इन नये मरीजों का पता चला. राज्य में संक्रमण दर 10.75 प्रतिशत पहुंच गई है. साथ ही कोरोना की वजह से 11 और लोगों की जान चली गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 6,217 हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

भगवंत मान होंगे पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मोहाली 18 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब