मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है

शेयर करे

मुस्लिम आबादी का डर दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के बयानों से साफ हो गया कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में आधे से अधिक सीटों पर हुये मतदान के बाद तय हार से वे डर गये है। मोदी ने अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है इसीलिये प्रधानमंत्री के बयानों के स्तर गिरते जा रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में जिस अडानी के लिये देश की सरकार चलाया, 10 सालों में जिस अडानी की संपत्ति के बढ़ाने में मदद किया, जिस अडानी को देश की 80 प्रतिशत निजी कोयला खदानों, लौह अयस्क खदानों को सौंप दिया, जिस अडानी के हिडन बर्ग घोटाले पर पर्दा डालने के लिये संसद के 150 सांसदों को निलंबित तक कर दिया, प्रधानमंत्री उसी अडानी-अंबानी के नाम लेकर प्रधानमंत्री भाषण देने को मजबूर हो गये। 16 लाख करोड़ रू. जिन उद्योगपति मित्रों का माफ किया अब प्रधानमंत्री उन्हीं को कोस रहे यह प्रधानमंत्री का डर दिखता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और मोदी अपने आर्थिक सलाहकार से बयान दिलवा कर देश की जनता में मुस्लिमों की आबादी का भय दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे है। जब 2011 के बाद देश की जनगणना ही नहीं हुई है, 2022 में मोदी सरकार ने जनगणना करवाया ही नहीं फिर कैसे दावा कर रहे कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ गयी, हिन्दुओं की कम हो गयी। यह बयान भाजपा की चाल है। चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा तो भाजपा हिन्दू-मुस्लिम पर उतर आई है लेकिन भाजपा का षड़यंत्र अब नहीं चलने वाला जनता भाजपा के षड़यंत्रों को समझ चुकी है अबकी मोदी की नाकामी, वादाखिलाफी के खिलाफ मतदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के वॉटर किंगडम और सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क का रोमांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 10 मई 2024। जैसे-जैसे सूरज तेज हो रहा है और तापमान बढ़ रहा है, वॉटर किंगडम, सबसे बड़ा थीम वॉटर पार्क अपनी नई साहसिक सवारी – बॉबबल बोगी स्लाइड के उद्घाटन की घोषणा करते हुए रोमांचित है। अपने आप को एक एड्रेनालाईन रश […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान