विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग )

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 मार्च 2026। आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर एक नए विवाद में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महाराष्ट्र स्टेट ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी (विमेन) की अध्यक्ष चंदर कला सिंह द्वारा दी गई है। आरोप है कि फिल्म के कंटेंट और टीज़र के माध्यम से ईसाई धर्म और उससे जुड़े धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य और संवाद दर्शाए गए हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, पूजा स्थलों के अपमान का संकेत देते हैं, धार्मिक सभाओं में व्यवधान जैसी स्थितियों को दिखाते हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने की आशंका उत्पन्न करते हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराएं 295, 295ए, 296, 298 और 153ए का उल्लेख किया गया है।

चंदर कला सिंह ने निर्माताओं से यह मांग भी की है कि फिल्म का टीज़र तुरंत यूट्यूब से हटाया जाए। उनका कहना है कि यह सामग्री आपत्तिजनक है और ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है।

वहीं निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने विरोधियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे दुश्मनों द्वारा किया गया एक परोक्ष हमला है। हमें इस देश के कानून पर पूरा विश्वास है। हम अपनी विधिक टीम से चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही औपचारिक जवाब देंगे।” फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है। इस घटनाक्रम के बाद फिल्म उद्योग और सामाजिक संगठनों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट के बाद अब अनिल चौधरी लगाएंगे कैमरे पर ‘सिक्सर'

शेयर करेक्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का ‘गोली तो चलेगी’ में दिखा नया अवतार (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 मार्च 2026। मुंबई की चमकती शाम उस वक्त और भी रोशन हो उठी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर