आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली 5 साल के मासूम की जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

निजामाबाद 21 फरवरी 2023। तेलंगाना के हैदराबाद में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. ये दिल दहलाने वाली घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार पांच साल का प्रदीप अपने पिता के साथ काम पर गया था. बच्चे का पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और परिसर में ही उसके बेटे पर ये हमला कुत्तों ने किया. ये पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है. वीडियो में बच्चा परिसर में अकेले चलता नजर आ रहा है. तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेर लेते हैं।

घबराए हुए बच्चे ने भागने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहा. कुत्तों ने पहले उसके कपड़े खींचे इस दौरान बच्चे ने खुद को बचाने की कोशिश भी की. मगर कुत्तों ने उसपर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया और जल्द ही उसपर हावी हो गए और उसे काटने लगे. इस दौरान बच्चे को बुरी तरह से नोचा गया. इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

बढ़ रहे हैं आवार कुत्तों के हमले

यह घटना गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले के बाद चार साल के बच्चे की मौत के करीब दो हफ्ते बाद सामने आई है. इससे पहले, जनवरी में, बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Leave a Reply

Next Post

युद्ध के बीच यूक्रेन में जो बाइडेन, रूस को अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने दिया ये संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्‍ली 21 फरवरी 2023। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले का एक साल पूरा होने वाला है और उससे ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार 20 फरवरी को अचानक यूक्रेन पहुंच गए. यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय