डिप्रेशन पर अपना अनुभव साझा करने के पर सचिन तेंदुलकर ने की विराट तारीफ, जानें क्या कुछ कहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बेहतरीन कैरियर के लिए बधाई दी। साथ ही डिप्रेशन से जुड़े अनुभव को शेयर करने के लिए उनकी सराहना की। कोहली ने एक पाॅडकास्ट में बोलते हुए कहा था कि उस दौर में सचिन तेंदुलकर ने उनकी काफी मदद की थी। कोहली ने कहा था उनके शब्द ने मुझे एक नई दिशा दी। 

शनिवार को सचिन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे तुम्हारे क्रिकेट कैरियर पर गर्व है। इस युवाओं को सोशल मीडिया पर काफी उलझे हैं। 1000 लोग बात करते हैं पर असल में कोई नहीं। हमें उन्हें सुनना होगा और उनकी मदद करनी होगी।’ 

इंग्लैंड दौरे के बारे में विराट कोहली ने कहा, ‘आपको पता नहीं होता है कि इससे कैसे पार पाना है। यह वह दौर था जबकि मैं चीजों को बदलने के लिए कुछ नहीं कर सकता था। मुझे ऐसा महसूस होता था कि जैसे कि मैं दुनिया में अकेला इंसान हूं।’ कोहली ने याद किया कि उनकी जिंदगी में उनका साथ देने वाले लोग थे, लेकिन वह तब भी अकेला महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तब उन्हें पेशेवर मदद की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मेरे लिए वह नया खुलासा था कि आप बड़े ग्रुप का हिस्सा होने के बावजूद अकेला महसूस करते हो। मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरे साथ बात करने के लिए कोई नहीं था लेकिन बात करने के लिए कोई पेशेवर नहीं था जो समझ सके कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ा कारक होता है। मैं इसे बदलते हुए देखना चाहता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, लोगों पर केन्द्र का प्रहारः मो. असलम

शेयर करेअहंकार और स्वार्थ में निर्मम हुई मोदी सरकारः कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 21 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की आसमान छूती कीमतों से देश का मध्यम और निम्न वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार की असंवेदनशीलता के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले