सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृति से हर घर तिरंगा पर जोर दिया, भारत के नक्शे के साथ पीएम मोदी को भी दिखाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 11 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाते हुए ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर एक कलाकृति तैयार की। उन्होंने अपनी कलाकृति में भारत के नक्शे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने इसमें एक संदेश भी लिखा। उन्होंने पीएम मोदी की आठ फीट ऊंची कलाकृति तैयारी की और साथ में हर घर तिरंगा भी लिखा। उन्होंने यह कलाकृति 10 अगस्त को बनाई थी। बता दें कि पीएम मोदी ने देश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी डीपी को तिरंगे के साथ बदलने का आह्वान किया है। पीएम मोदी के इस आह्वान के बाद ही सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृति तैयार की। 

स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेत कलाकृति के जरिए बताया
अपनी रेत कलाकृति को लेकर सुदर्शन पटनायक ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “आइए, प्रधानमंत्री के आह्वान पर इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा दें। हर घर तिरंगा की भावना को फिर से जगाएं। पीएम मोदी ने डीपी को तिरंगे के साथ बदलने का आग्रह किया। ओडिशा के पुरी बीच पर मेरी रेत कला।

इससे पहले भी बना चुके हैं रेत कलाकृति
यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सुदर्सन पटनायक ने पुरी बीच पर कई अहम मौकों पर अपनी रेत कलाकारी दिखा चुके हैं। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने मतदान के महत्व को समझाते हुए कलाकृति तैयार की थी। इस कलाकृति को उन्होंने 2000 वर्ग फीट इलाके में 500 किलो आम की मदद से तैयार की। हालांकि, इस दौरान उनके छात्रों ने भी इसे बनाने में उनकी मदद की थी।

इससे पहले पिछले साल सुदर्शन पटनायक ने पुरी में रथ यात्रा के शुभ आरंभ पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए समुद्र तट पर जगन्नाथ भगवान की भव्य कलाकृति बनाई थी। सुदर्शन ने भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की छह फीट की रेत की कलाकृति तैयार की थी। इसमें उन्होंने 250 नारियल के साथ तीन रथ भी बनाए थे। अपनी इस कला में पटनायक ने दसिया बाउरी की कहानी को दर्शाया था। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें 15 दिन का समय लगा था। हर साल सुदर्शन पटनायक रथ यत्रा के दौरान अपनी रेत कलाकृति का प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि भारत सरकार ने 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। 

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे; तीन की दर्दनाक मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 11 अगस्त 2024। जयपुर के प्रताप नगर एनआरआई  सर्किल पर शनिवार रात एक कार तथा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो छात्र तथा एक ड्राइवर था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक