मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा..

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 26 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रालय में मोहन यादव की पहली बैठक हुई। इस बैठक में मोहन यादव ने मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व ने 6 महीने के लिए कामकाज की गाइडलाइन तय की है। इस बात की जानकारी दी और सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में भी चर्चा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा की गई है। आपको बता दें की यह मोहन कैबिनेट की दूसरी बैठक थी। इससे पहले 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के साथ बैठक की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव अभी विभागों के बंटवारे का काम भी पूरा करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया अब कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री बनाया गया है मंगलवार को सुबह 11:00 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में सीएम मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई इस बैठक को बेहद खास भी माना जा रहा है। प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन पर इस बैठक में चर्चा हुई। इसी के साथ कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है। जिससे कि जल्द से जल्द सभी मंत्री अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लें।

Leave a Reply

Next Post

'INDIA प्रधानमंत्री कैंडिडेट घोषित न भी करे तो चिंता नहीं'; गठबंधन पर शरद पवार का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 दिसंबर 2023। वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार ने विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के पीएम उम्मीदवार पर बरकरार सस्पेंस के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई चेहरा पेश न भी किया जाए तो फर्क नहीं पड़ेगा।’ पवार ने कहा कि अगर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग