कांकेर में मुठभेड़… गोलीबारी जारी, एक जवान का बलिदान; नक्सली का शव बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 03 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं, एक एके-47 बरामद की गई है। मुठभेड़ में बस्तर फाईटर्स के आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

'मोबाइल पर क्रिकेट देख रहे थे लोको पायलट': आंध्र में जिस ट्रेन हादसे में गई 14 जानें, उसे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 मार्च 2024। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पिछले साल 29 अक्तूबर को दो रेलगाड़ियों की टक्कर हुई थी। इस हादसे में करीब 14 लोगों की जान चली गई थी। उस समय ईस्ट कोस्ट रेलवे का मानना था कि यह हादसा मानवीय भूल के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज