लैक्मे फैशन वीक 2021: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन ने लूटी महफिल, लगाए चार चांद, देखें फोटोज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

फैशन की दुन‍िया का सबसे पॉपुलर शो लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो चुका है. शन‍िवार को कई सितारे इस चमचमाती रात का हिस्सा बने. इस इवेंट में फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शंस पेश किए. मनीष मल्होत्रा के डिजाइंस में कार्त‍िक आर्यन और क‍ियारा आडवाणी ने इवेंट में चार चांद लगाए.

स‍िल्वर शिमरी लहंगे में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनका लुक पूरे इवेंट में छाया रहा. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीड‍िया के फैनपेज पर भी वायरल हो रही हैं

ब्लैक आउटफ‍िट में कार्त‍िक आर्यन डैपर लुक में नजर आए. हर बार की तरह इस बार भी कार्त‍िक ने लोगों का अटेंशन ग्रैब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

शो में कई बेहतरीन कलेक्शंस पेश किए गए. इनमें मनीष मल्होत्रा के इंड‍ियन अटायर कलेक्शंस की बहार दिखी. अध‍िकांश डिजाइंस गोल्डन और सिल्वर पैटर्न से प्रेर‍ित नजर आए.

जहां एक ओर शानदार कलेक्शंस पर लोगों की नजरें ट‍िकीं वहीं दूसरी ओर कार्त‍िक और क‍ियारा के दिलकश अंदाज ने पूरी महफ‍िल लूट ली. दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया. दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ खूब जंच रहे थे. 

क‍ियारा और कार्त‍िक मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर रहे. स्टाइल और ग्लैम के अलावा रैंप पर तीनों की मस्ती भी नजर आई. मनीष और कार्त‍िक, क‍ियारा के आउटफ‍िट को संभालते दिखे. इस दौरान मस्ती का माहौल भी छाया रहा.

दोनों एक्टर्स जल्द ही भूल भुलैया 2 में साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की यह पहली फिल्म होगी जिसमें वे साथ नजर आएंगे. फैशन के इस मंच पर तो उनकी जोड़ी जम रही है, फिल्म में वे क्या कमाल दिखाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

Leave a Reply

Next Post

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी-20 मैच में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन, लगातार छठी जीत

शेयर करेभारत ने इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज जीती पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से किया कब्जा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में 36 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर