निज्जर मामला: ‘सिख अलगाववादियों की हत्या में भारत के शामिल होने के पुख्ता संकेत’, ट्रूडो समर्थक सांसद का बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ओटेवा 27 सितम्बर 2023। एक बार फिर खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा सांसद ने बयान दिया है। वहां की सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के एक नेता का कहना है कि कनाडा के एक नागरिक की हत्या में विदेशी सरकार के शामिल होने के स्पष्ट संकेत हैं। एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने मंगलवार को ओटेवा में कहा कि जैसा कि पीएम ट्रूडो ने बताया था कि कनाडा की खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है, जो संकेत देती है कि कनाडाई नागरिक की हत्या में विदेश सरकार का हाथ है। बता दें, सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी कनाडा की संसद के निचले सदन में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।

जिम्मेदार लोगों को लाया जा सके सामने
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेहद गंभीर बात बताते हुए सिंह ने कहा कि उनके विचार उन्हें मिली खुफिया जानकारी पर आधारित थे। इसलिए कनाडा सरकार से इस बात की गहन जांच कराने का आग्रह करते रहेंगे, जिससे जिम्मेदार लोगों को सामने लाया जा सके। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि अमेरिका भारत से पारदर्शिता के कनाडा के आह्वान का बहुत समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम उन चीजों पर जोर देना जारी रखेंगे।’

सरकार विफल नहीं हुई
सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी सामने लाने के लिए एक विशेष दूत के तौर पर पूर्व गवर्नर-जनरल डेविड जॉनसन को नियुक्त किया था, जिनके द्वारा तैयार दस्तावेजों से यह जानकारी मिली। हालांकि, अब जॉनसन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व गवर्नर-जनरल की रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि ट्रूडो की सरकार पिछले दो संघीय चुनावों में हस्तक्षेप करने के विदेशी प्रयासों पर जानबूझकर या लापरवाही से कार्रवाई करने में विफल नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘जॉनसन द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों को मैंने देखा और दो चीजें मेरे लिए बहुत स्पष्ट थीं। एक यह कि इस मामले की पूरी तरह से सार्वजनिक जांच होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि उनकी राय जॉनसन से अलग थी। 

सिखों को निशाना बनाए जाने का डर वास्तविक
उन्होंने कहा, ‘दस्तावेजों को पढ़ने के बाद यह वास्तव में प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से तात्कालिकता या कार्रवाई की कमी को दर्शाता है। इसे पढ़ने के बाद जो जानकारी सामने आई, उससे कोई जल्दबाजी नहीं थी और प्रधानमंत्री ने सूचना के जवाब में कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाई।’ उन्होंने आगे कहा कि कनाडा में सिखों को निशाना बनाए जाने का डर वास्तविक है।  उन्होंने कहा, ‘लंबे समय से सिख समुदाय के लोगों को भारत सरकार की ओर से निशाना बनाया जाता रहा है। लंबे समय से इस पर किसी का ध्यान नहीं गया था, लेकिन बहुत से लोगों ने जी-7 देश के प्रधानमंत्री को ऐसी खुफिया जानकारी देते हुए सुना है जो विदेशी सरकार द्वारा एक कनाडाई की हत्या से जुड़ी है।’ उन्होंने कहा कि जो लोग महसूस करते हैं, उस आशंका की यह जानकारी पुष्टि करता है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के कई अन्य धार्मिक समुदाय से जुड़े लोग, जो भारत सरकार या उसकी नीतियों के आलोचक रहे हैं। उन्होंने इस डर को साझा किया है। 

Leave a Reply

Next Post

मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार

शेयर करे दुबई और चीन से जुड़े तार, सामने आया चौंकाने वाला सच छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितम्बर 2023। मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने निवेश के बदले मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। ठग हर दिन वसूली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप