शिबू सोरेन 82वां जन्मदिवस: सीएम हेमंत सोरेन का युवाओं से संवाद, शिक्षा और नवाचार को बताया विकास की कुंजी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 जनवरी 2026। रांची के टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” के सफल क्रियान्वयन को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आप एक कदम आगे बढ़ें, सरकार आपको दस कदम आगे ले जाएगी। यह हमारा वादा है, क्योंकि हम गुरुजी के सिपाही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीर शहीदों की धरती रही है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महापुरुषों ने जल-जंगल-जमीन और अलग राज्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवाओं से राज्य को संवारने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया और कहा कि सरकार अकेले झारखंड को अग्रणी राज्य नहीं बना सकती, इसमें नौजवानों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं- खनिज, पर्यटन, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में राज्य काफी आगे जा सकता है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जहां 4 प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में 55 लाभार्थियों को लगभग 12 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने विदेश में उच्च शिक्षा हेतु शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति, सभी जिलों में पुस्तकालय और उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की है। साथ ही “ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम” और सीएम फेलोशिप के तहत रिसर्च स्कॉलर्स को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को जोड़ने का आग्रह किया। लाभार्थियों ने कहा कि इन योजनाओं से उनके सपनों को पंख मिले हैं और आर्थिक बोझ से मुक्ति मिली है।

Leave a Reply

Next Post

जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति : सीएम विष्णुदेव साय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस