भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 09 मई 2024। पश्चिम बंगाल भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ित योग्य उम्मीदवारों को कानूनी मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लॉन्च कर दी है। बीते दिनों पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान पार्टी की बंगाल ईकाई को घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए लीगल सेल बनाने का निर्देश दिया था। भाजपा ने बुधवार रात को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। 

भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट
भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा ‘पीएम मोदी के निर्देश के बाद ये पश्चिम बंगाल भाजपा का कर्तव्य है कि हम योग्य उम्मीदवारों के साथ खड़े रहें, जो टीएमसी के अवैध रिक्रूटमेंट के शिकार हुए।’ भाजपा ने वेबसाइट bjplegalsupport.org के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9150056618 जारी किया है। समिक भट्टाचार्य ने बताया कि ‘जैसे ही हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट के जरिए कोई उम्मीदवार शिकायत दर्ज कराएगा तो हम उनसे बात करेंगे और उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे।’ 

बीते शुक्रवार को बंगाल में एक रैली के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की भाजपा ईकाई को निर्देश दिया था कि वे शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ित योग्य उम्मीदवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को स्टेट लेवल सलेक्शन टेस्ट 2016 के तहत हुईं सभी शिक्षक भर्तियों को निरस्त करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश से 26 हजार लोगों की नौकरी चली गई थी। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई और इस सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने आरोपी नेताओं के खिलाफ सीबीआई जांच जारी रखने को कहा। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी करने से सीबीआई को रोक दिया। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया। 

Leave a Reply

Next Post

मोदी के बयानों से साफ वे तय हार से वे डर गये है

शेयर करे2011 के बाद जनगणना ही नहीं हुई फिर कैसे पता किसकी आबादी बढ़ी मुस्लिम आबादी का डर दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के बयानों से साफ हो गया कि लोकसभा चुनाव के तीन […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास