“कांग्रेस और RJD मिलकर घड़ियाली आंसू बहा रहे”, सम्राट चौधरी बोले- बिहार को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो इन लोगों ने किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 08 अप्रैल 2025। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने आरोप लगाया कि प्रदेश को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने किया है। चौधरी ने नवादा जिले के सिरदला प्रखंड अंतर्गत ग्राम लौन्द में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि बिहार को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो कांग्रेस और राजद के दो प्रथम परिवारों ने मिलकर किया। आज वे मिलकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 

“देश कांग्रेस को नकार चुका” 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फूटी लालटेन लेकर टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक फ्यूज बल्ब बिहार में फिट नहीं कर पाएंगे और न उनकी यात्रा से कांग्रेस का अंधेरा दूर होगा। वे अंधेरे में हाथ-पैर मारते रह जाएंगे। देश कांग्रेस को नकार चुका है। चौधरी ने कहा कि जो पार्टी राज्य से सामूहिक पलायन, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और दलितों के नरसंहार तक में लालू प्रसाद के साथ खडी थी, उसके नेता राहुल गांधी को इन अत्याचारों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि भागलपुर का सबसे भयानक दंगा किसकी सरकार के समय हुआ था। हिम्मत होती तो वे अपनी यात्रा बेगूसराय नहीं, भागलपुर से शुरू करते। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज सबसे तेज विकास करने वाला राज्य है, राज्य में निवेश बढ रहा है और 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार विधान सभा चुनाव तक 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर देगी। उन्होंने कहा कि तेज ढांचागत विकास, कृषि रोडमैप, बाढ नियंत्रण और छोटे शहरों को विमान सेवा से जोड़ने जैसी योजनाएं लागू होने से जब लोग बिहार लौट रहे हैं, तब पलायन कोई मुद्दा ही नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

"धरोहर" में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 08 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित “धरोहर” पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव