आस्था की नई परिभाषा लिखेगी “बोलो राधे राधे”

admin
शेयर करे

“बोलो राधे राधे” में गूंजेगी भक्ति की दिव्य धुन

स्वामी रसराज कृष्णदास के स्वर से सजी “बोलो राधे राधे”

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई 17 अप्रैल 2026। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम बनने जा रही आगामी हिंदी फिल्म “बोलो राधे राधे” इन दिनों खास चर्चा में है। फिल्म ने अपनी आध्यात्मिक गहराई को एक नया आयाम देते हुए पूज्य संत एवं भक्ति गायक स्वामी रसराज कृष्णदास को अपने साथ जोड़ा है। उनकी मधुर और साधना से परिपूर्ण आवाज फिल्म के संगीत को केवल सुनने योग्य नहीं, बल्कि महसूस करने योग्य बना देती है।

यह जुड़ाव फिल्म के लिए महज़ एक संगीत सहयोग नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। स्वामी रसराज कृष्णदास की उपस्थिति फिल्म के मूल भाव—भक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों—को और अधिक प्रामाणिकता प्रदान करती है, जिससे दर्शक सीधे राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़ सकेंगे।

फिल्म का संगीत मन्न मिश्रा द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पारंपरिक भक्ति रस को आधुनिक सिनेमाई प्रस्तुति में ढालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, लेखक-निर्देशक रवि भाटिया ने गीतों के बोल लिखकर यह सुनिश्चित किया है कि हर शब्द कहानी और भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ा रहे। रेव मीडिया वन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण हृदय भाटिया और विजय कुमार टिब्रेवाल कर रहे हैं। पूरी टीम का मानना है कि यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव होगी, जो दर्शकों को आस्था और एकता के संदेश से जोड़ते हुए भक्ति की दिव्यता में डुबो देता है।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत

शेयर करेप्रियंका अग्रवाल का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, प्रियंका अग्रवाल का जोरदार उदय (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 अप्रैल 2026। मॉडलिंग की चमक-दमक भरी दुनिया से निकलकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका अग्रवाल आज एक उभरता हुआ चेहरा बन चुकी हैं। ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर