आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल, सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 23 मार्च 2024। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में शनिवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की टीम सर्चिंग पर निकले हुए थे। शनिवार की सुबह जैसे ही जवानों की टीम अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में पहुंची कि नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आरक्षक राजेश मरकाम के पैर में चोट आई तो वहीं विकास कर्मा के आंख में चोट आई है। 

घायल दोनों जवान डीआरजी के बताए जा रहे हैं, घटना के तत्काल जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही जवानों के द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, छह यात्रियों को भी आई चोटें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 23 मार्च 2024। कोरबा जिले के नेशनल हाईवे 130 बिलासपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस ड्राइवर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी