रोहित मुंबई इंडियंस की विरासत का हिस्सा रहेंगे : जयवर्धने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2023। मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला कठिन था लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी था । मुताबिक पंड्या बतौर कप्तान मुंबई टीम में लौटे हैं जिसकी टीम के प्रशंसकों ने काफी आलोचना की है । जयवर्धने ने जियो सिनेमा से कहा ,‘‘ यह कठिन फैसला था । यह जज्बाती फैसला था । प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आना लाजमी है । लेकिन टीम को ऐसे फैसले लेने होते हैं ।’’श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा कि सार्थक बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम हमेशा खिताब के लिये खेलना चाहते हैं। अपनी विरासत तैयार करना चाहते हैं । लोगों को लग रहा होगा कि हमने जल्दबाजी की है लेकिन हमें यह फैसला लेना ही था ।’’जयवर्धने ने कहा ,‘‘ हार्दिक काफी समय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा है । इसमें कुछ नया नहीं है । हमें पता है कि वह क्या कर सकता है । यह गुजरात टाइटंस की कप्तानी से अलग अनुभव होगा । उसके लिये यह उस अनुभव के आधार पर आगे बढने का मौका है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित का अगली पीढी को मार्गदर्शन देने के लिये टीम में होना काफी महत्वपूर्ण है । वह शानदार कप्तान रहा है । मैने उसके साथ करीब से काम किया है । वह मुंबई इंडियंस की विरासत का हिस्सा है ।’’जयवर्धने ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण दिया जिन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़कर सीनियर बल्लेबाज के रूप में खेला और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शक रहे ।

Leave a Reply

Next Post

पीएससी घोटाले की होगी जांच, बृजमोहन अग्रवाल बोले – नौजवानों के साथ नहीं होगा अन्याय अत्याचार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 दिसंबर 2023। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'