यूपी में बारिश से तबाही: इटावा में तीन जगह दीवार गिरी, हादसों में चार सगे भाई-बहन समेत सात की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 22 सितंबर 2022। उत्तर प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। इटावा जिले में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनपद में तीन जगह दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बारिश की वजह से हुए हादसों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। पहला हादसा सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में हुआ है। यहां कच्ची दीवार गिरने से टीनशेड के नीचे दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मौत हो गई। चारों सगे भाई-बहन सिंकू (10), अभि (8), सोनू (7), आरती (5) है। मृतक चारों बच्चे के माता पिता की मौत दो साल पहले हो गई थी, बच्चे अपनी दादी के साथ रह रहे थे। दूसरा हादसा थाना इकदिल के कृपालापुर गांव का है। यहां भी कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

महेवा में भी दीवार गिरने से एक की जान गई
तीसरा हादसा महेवा ब्लॉक इलाके की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा बंगलन में हुआ। यहां कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय जबर सिंह की मौत हो गई।

दीवार गिरने से हुई मौतों पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।

Leave a Reply

Next Post

अर्बन नक्सल पर भड़के प्रधानमंत्री मोदी, बोले- मैंने पूरा किया नेहरू का काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अर्बन नक्सल पर जमकर भड़के। पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन वाले अर्बन नक्सल ने कई सालों तक विकास कार्यों को रोककर रखा। उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘‘शहरी नक्सलियों व विकास विरोधी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर