मार्च 2026 तक मानवरहित गगनयान समेत सात प्रक्षेपण करेगा इसरो, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मार्च 2026 तक सात प्रक्षेपण मिशन करने की योजना बनाई है। इनमें गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन, स्वदेशी इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन प्रणाली का प्रदर्शन और क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन तकनीक से जुड़े प्रयोग भी शामिल हैं। इन सात में से पहला प्रक्षेपण अगले सप्ताह होने की संभावना है।

अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में संसद को बताया कि भारत का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम-3 (एलवीएम3) अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड-6 संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करेगा। यह प्रक्षेपण इसरो की व्यावसायिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ हुए समझौते के तहत किया जाएगा। एलवीएम-3 रॉकेट अगले वर्ष की शुरुआत में गगनयान परियोजना के पहले मानवरहित मिशन को लेकर उड़ान भरेगा। इस मिशन में ‘व्योममित्रा’ नाम का रोबोट क्रू मॉड्यूल में भेजा जाएगा। इसके बाद 2026 में एक और मानवरहित मिशन की योजना है, जिसके पश्चात 2027 में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। 

इसरो भारत निर्मित पहला पीएसएलवी भी प्रक्षेपित करेगा
मंत्री ने बताया कि गगनयान का पहला मानवरहित मिशन पूरी प्रक्रिया के प्रदर्शन के लिए होगा, जिसमें मानव-रेटेड प्रक्षेपण यान की एयरोडायनामिक विशेषताओं का आकलन, ऑर्बिटल मॉड्यूल का संचालन, क्रू मॉड्यूल की पुनः प्रवेश प्रक्रिया और उसकी सुरक्षित वापसी शामिल है। अगले वर्ष इसरो भारत का निर्मित पहला पीएसएलवी भी प्रक्षेपित करेगा, जो ओशियनसैट उपग्रह को कक्षा में स्थापित करेगा। इसी मिशन में इंडो-मॉरीशस संयुक्त उपग्रह और ध्रुव स्पेस का लीप-2 उपग्रह भी भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

हाइब्रिड मोड में अदालत में पेश हो सकते हैं वकील, वायु प्रदूषण को देखते हुए सीजेआई ने दी सलाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्य कांत ने मौसम की परिस्थितियों और वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध मामलों में बार के सदस्यों और पक्षकारों को हाइब्रिड मोड में पेश होने की सलाह दी है। रविवार को […]

You May Like

कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी