‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र की तृतीया पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को समृद्ध समाज का आधार बताया। एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है।

सीएम ने कहा कि मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप नारी शक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है।

2017 से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

सीएम ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रभावित थे। उनके अनुसार, माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के बजाय तत्कालीन सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण प्राथमिकता में था।

सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रहा लाभ

सीएम ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के जरिए बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से विवाह को गरिमापूर्ण आधार देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा मिल रहा है, जबकि उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य है।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि इज्जत घर के माध्यम से महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा, घरौनी के जरिेये संपत्ति का अधिकार तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने जैसे कदम भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।  

Leave a Reply

Next Post

पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पहुंचे थे सीजेपी नेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे […]

You May Like

विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत....|....जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ ने बढ़ाई उत्सुकता, मुंबई में रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर....|....15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका....|....आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6....|....अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 90 से ज्यादा जख्मी....|....भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी....|....मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत....|....काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन....|....अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त