पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पहुंचे थे सीजेपी नेता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उन्हें 10 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीजेपी नेता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं, इसी के साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। जदयू दफ्तर का गेट पार कर जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के अंदर करीब 20 कार्यकर्ता पहुंचे थे, पुलिस ने सीजेपी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले 10 अक्तूबर को सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में लिया था। इसके बाद अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इन नेताओं को अगले एक साल की अवधि तक शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था।

सीजेपी ने पुलिस को दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सोमवार को विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने को कहा था। सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने राजधानी में प्रदर्शन करने की जगह को बदल दिया है। दिल्ली में अब तीन जगहों पर ही धरना प्रदर्शन हो सकेगा। इन जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, सीबीडी मैदान शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल से जंतर मंतर का नाम हटा दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

किसान अब सीधे कंपनियों को बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां

शेयर करेआयुष विभाग ने किया समझौता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           शिमला, 13 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के किसान अब अपनी औषधीय जड़ी-बूटियां सीधे कंपनियों को बेच सकेंगे। इसके लिए आयुष विभाग ने किसानों और कंपनियों के बीच तीन पक्षीय समझौता किया है। इस व्यवस्था के तहत विभाग मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी....|....दिल्ली की तरह पटना में भी प्रदर्शन की जगह पर सख्ती....|....किसान संघ की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में होगा उग्र आंदोलन....|....सीहोर में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस....|....किसान अब सीधे कंपनियों को बेच सकेंगे जड़ी-बूटियां....|....पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पहुंचे थे सीजेपी नेता....|....'नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार'....|....हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा....|....इल्हान उमर के घर एफबीआई की छापेमारी....|....मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत