ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्वालियर 11 जुलाई 2024। ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के तहत भिंड रोड पर गुरुवार को भीषण हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा व भतीजी शामिल है। बता दें कि बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश वाल्मीकि अपनी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा, बेटे राहुल, भतीजी अंकिता व भतीजे अजय के साथ मालनपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गए थे। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर ऑटो से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो को भतीजा अजय चला रहा था। जब वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे नरेश, ऊषा, राहुल व अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को बानमोर भेजी है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार धान बीज की उपलब्धता के लिये गंभीर नहीं है - दीपक बैज

शेयर करेपूरे राज्य में अमानक और नकली खाद बीज की आवक शुरू हो गयी है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज