सूर्या चौहान मर्डर केस: शहर छोड़कर भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी असद, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 31 मई 2026। 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी असद को गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बीती देर रात खोड़ा इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में असद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर में पुलिस का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है।

शहर छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी जानने वाले से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला है। पैसे जुटाकर उसका इरादा शहर से दूर फरारी काटने का था। सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया।

रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर झोंक दी फायरिंग
पुलिस टीम ने जब उसे घेरकर सरेंडर करने को कहा, तो असद ने बाइक रोकने के बजाय सीधे पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली असद को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक चला रहा उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने असद के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है। घायल बदमाश और सिपाही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने असद को मृत घोषित कर दिया।

मृतक ते परिजनों ने की थी एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि 17 साल के सूर्या चौहान पर सरेराह चाकुओं से हमला करने का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। गुस्से से भड़के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अब पुलिस टीम फरार चल रहे 5वें आरोपी और एनकाउंटर के दौरान भागे असद के साथी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

तनिषा मुखर्जी की मुस्कान में झलकी पीढ़ियों की विरासत

शेयर करेतनिषा मुखर्जी की तस्वीरों में दिखी तीन पीढ़ियों की चमक तनिषा मुखर्जी की तस्वीरों में झलकी परिवार की ताकत (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 जून 2026। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि भावनाओं और विरासत की गहराई को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान