वीडियो सॉन्ग ‘जिक्र तेरा’ से धमाका करने को तैयार है अभिनेत्री प्रीत अजमेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 09 जनवरी 2025। अभिनेत्री प्रीत अजमेर म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में अभिनय कर रही है। नए वर्ष में यह म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘जिक्र तेरा’ को प्रीत ने ही गाया है और उसमें अभिनय भी किया है। उन्होंने बचपन से फिल्मों में अभिनय करने का सपना देखा था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गयी। प्रीत ने अपने कैरियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की है। ज्वेलरी, साड़ी, कॉस्मेटिक आदि के विज्ञापनों के साथ कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी वह काम कर चुकी है। इन्हें कुकिंग, हिल स्टेशन पर ट्रैवलिंग और लेखन का शौक है। वह म्यूजिक क्रिएट करना और शायरी लिखना भी जानती है। प्रीत अजमेर कहती है कि उन्हें ऐसी भूमिकाएं पसंद है जिसमें एक औरत की सशक्त भूमिका  हो। एकता कपूर के साथ वह काम करना चाहती है। अभिनेत्री रेखा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। ‘चक दे इंडिया’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म इन्हें पसंद है। 

प्रीत अजमेर कहती हैं कि हर स्त्री को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। अपनी जिंदगी दूसरों पर निर्भर रहकर ना गुजारें वरना आपका आत्मसम्मान कहीं बिखर जाएगा। खुद का सम्मान और पहचान बनाएं। एक नारी  केवल सोलह श्रृंगार में लिपटी कोमलांगी नहीं होती, वह अस्त्रों से सजी दुर्गा और नरमुंडो को धारण करने वाली काली भी होती है। इसलिए परिस्थितियों के अनुसार स्वयं में परिवर्तन लाना आवश्यक है। वैसे प्रीत अजमेर अभी एड फिल्मों में काफी व्यस्त हैं और जल्द ही वह वेबसीरिज, शॉर्ट मूवी और फिल्मों के माध्यम से दर्शक दीर्घा तक पहुचेंगी।

Leave a Reply

Next Post

लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 13 जनवरी को खुलेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 09 जनवरी 2025। लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड (“एलडीएल” या “कंपनी”), सोमवार, 13 जनवरी, 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में बिड/ऑफर अवधि खोलेगी। प्रस्ताव का प्राइस बैंड ₹407 से ₹428 प्रति इक्विटी शेयर (“मूल्य बैंड”) तय किया गया है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप