पाकिस्तान की सात विकेट से जीत, सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, बाबर-रिजवान ने मचाया धमाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयॉर्क 12 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान ने कनाडा के खिलाफ सात विकेट से जीतकर खुद को सुपर-8 की दौड़ में बरकरार रखा है। इस जीत के साथ बाबर आजम की टीम के नेट रनरेट में सुधार हुआ है। अब उनका नेट रनरेट +0.191 हो गया है। वहीं, टीम दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान को अपना अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। 16 जून को यह मुकाबला लॉडरहिल में खेला जाएगा जिसमें पाकिस्तान को बड़े अंतर से हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अंक तालिका में शीर्ष पर चार अंकों के साथ भारत बना हुआ है। वहीं, अमेरिका चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। दोनों टीमें 12 जून को भिड़ेंगी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने आरोन जोन्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 53 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए। पाकिस्तान की यह मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। 

पाकिस्तान की पारी
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। सईम अयूब को हेलाइगर ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मोव्वा के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। न्यूयॉर्क की धीमी पिच पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच शानदार साझेदारी हुई। दोनों ने 62 गेंदों का सामना किया और 63 रनों की साझेदारी निभाई। हेलाइगर ने बाबर को 15वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में फखर जमां चार और उस्मान खान दो रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। कनाडा के लिए डिलों हेलाइगर ने दो और जेरेमी गोर्डोन ने एक विकेट चटकाया।

कनाडा की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम को पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में आरोन जॉनसन के अलावा कनाडा का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 44 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और इतने ही छक्के निकले। इस मैच में नवनीत ने चार, परगट ने दो, निकोलस ने एक, श्रेयस ने दो, रविंदरपाल ने शून्य, साद बिन जफर ने 10 रन बनाए। वहीं, कलीम सना 13 और डिलों हेलाइगर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने एक-एक विकेट चटकाया।

Leave a Reply

Next Post

आरवी एंटरटेनमेंट्स ने टेलीविजन, फैशन और मनोरंजन की सर्वश्रेष्ठ हस्तियों को दिए अवार्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जून 2024। अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री रूपा शास्त्री के दिमाग की उपज, आरवी एंटरटेनमेंट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र, फार्मा क्षेत्र और सामाजिक उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का जश्न मनाते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित पुरस्कार रात्रि आयोजित की। नारी रत्न पुरस्कार विजेता रूपा शास्त्री […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ