मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026। बर्ड फ्लू मुख्यरूप से पक्षियों में फैलने वाला एक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जो एच5एन1 वायरस के कारण होता है। यह कभी-कभी संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मनुष्यों में भी फैल सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये संक्रमण कुछ स्थितियों में पक्षियों से नहीं बल्कि दूसरे जानवरों से भी इंसानों को संक्रमित कर सकता है?

अमेरिका में बर्ड फ्लू को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। वॉशिंगटन के याकिमा काउंटी में एक व्यक्ति को एच5एन1 वायरस से संक्रमित पाया गया है। खास बात यह है कि ये संक्रमण किसी पक्षी या मुर्गियों के कारण नहीं बल्कि संक्रमित गाय के संपर्क में आने से हुआ है। 

गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला

अमेरिका के वॉशिंगटन में गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद से सभी लोगों को अलर्ट किया गया है। वॉशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने इस मामले की जानकारी दी है।
 

  • स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी नहीं पड़ी और फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है, ताकि दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।


याकिमा हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेव एटेबरी ने कहा, हम इस व्यक्ति के संपर्क में आए करीबी लोगों को ट्रैक करने और उन पर नजर रखने के लिए दूसरी टीमों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि संक्रमित लोगों को बचाव और लक्षणों के बारे में जानकारी हो ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें जांच और इलाज की सुविधा मिल सके।

वॉशिंगटन की डेयरी गायों में मिला वायरस

इंसान में संक्रमण का ये मामला सामने आने से पहले याकिमा काउंटी के दो डेयरी फार्मों की गायों में एच5एन1 वायरस पाया गया था। वॉशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर ने दोनों फार्मों में क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं। बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आम जनता को बर्ड फ्लू को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से बचाव करना बहुत जरूरी है ताकि संक्रमण का जोखिम कम हो सके। 
 

  • अमेरिका में इंसान में एच5एन1 संक्रमण का पहला मामला अप्रैल 2022 में सामने आया था। कोलोराडो में पोल्ट्री के संपर्क में आए एक कर्मचारी को इसका शिकार पाया गया था।
  • इसके बाद अप्रैल 2024 में अमेरिका में गाय से इंसान में संक्रमण का पहला संभावित मामला सामने आया। यह मामला टेक्सास का था, जहां संक्रमित डेयरी गायों के संपर्क में आने वाले एक कर्मचारी में संक्रमण पाया गया था।
  • साल 2026 में ही दुनियाभर में इस संक्रमण के नौ मामले सामने आए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई।

बर्ड फ्लू और इसके खतरे

बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है। यह इन्फ्लुएंजा टाइप-ए वायरस के कारण होने वाला संक्रमण है। ये वायरस प्राकृतिक रूप से जंगली पक्षियों में पाए जाते हैं। हालांकि, ये मुर्गियों जैसे पालतू पक्षियों के अलावा गायों और दूसरे स्तनधारी जानवरों को भी संक्रमित कर सकते हैं। संक्रमित जानवरों या वायरस से दूषित जगहों के सीधे संपर्क में आने के कारण इंसानों में भी संक्रमण का खतरा देखा जाता रहा है। फिलहाल, वायरस केएक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं। 

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

संक्रमित जानवरों के नजदीकी या लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
 

  • बीमार या मृत पक्षियों और जानवरों से दूर रहें। जंगली पक्षियों या दूसरे जानवरों को छूने से बचें, भले ही वे देखने में स्वस्थ लग रहे हों। 
  • संक्रमित जानवरों की देखभाल करने वाले लोगों को काम के दौरान दस्ताने, मास्क, आंखों की सुरक्षा के उपकरण और सुरक्षात्मक कपड़े पहनने चाहिए। 
  • संक्रमित गायों के दूध में भी वायरस मौजूद हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कच्चा दूध और बिना पाश्चुरीकरण वाले डेयरी उत्पादों का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं। 
  • वैश्विक स्तर पर, मनुष्यों में  एवियन इन्फ्लूएंजा की केस-फैटेलिटी दर लगभग 50% से 53% है। यह आंकड़ा 2003 से अब तक के डेटा पर आधारित है जिसमें मनुष्यों के 860 से अधिक पुष्ट मामलों में लगभग 450 से ज्यादा मौतें हुई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026। साल 2026 में 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा करने और शुभ कार्यों की शुरुआत करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों की मानें, तो यह दिन बुराई पर […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास