राज्योत्सव कार्यक्रम के मंच में एक ही सोफे में बैठने के बावजूद ना नजरें मिलती दिखीं और ना ही बातें करते नजर आए

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी ( सरगुजा) – मै पार्षदों के द्वारा चुनी गई हूं। यहां पार्षदों और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के लिए मंच के सामने बैठने के लिए कोई ठीक व्यवस्था तक नही दी गई है तथा मंच में कहीं भी नगर पालिका अध्यक्ष की एक फोटो तक नही है। जबकि कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ में हो रहा है। इसलिए हम सब नीचे दरी में ही बैठेंगे और जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष , पार्षद सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सब जमीन पर बैठ गए। हम जमीनी कार्यकर्ता हैं। यह बातें सामने आने के बाद थोडे देर चले इस राजनीतिक नाटकीय उहापोह के घटनाक्रम को मनेन्द्रगढ़ विधायक के साथ कलेक्टर , खडगवां एसडीएम , एएसपी तथा बेहद निवेदक के रूप में मनेन्द्रगढ़ एसडीएम के द्वारा स्थिती को संभालते समझाते तथा मनाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को मंच पर उनकी नाम लिखे जगह में लाकर बैठाया गया। इसके बाद कई पार्षद और कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारियों को राज्योत्सव के कार्यक्रम में मंच में जगह दी गई। मुख्य अतिथि के विलंब से पहुंचने के कारण दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए एक नवंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर के राज्योत्सव कार्यक्रम की एक तस्वीर यह दिखी।

                      इस घटनाक्रम के पश्चात दूसरी एक और तस्वीर मंच पर दिखी। जिसे समझने देखने वाले राजनीतिक जन के अलावा गैर राजनीतिक आमजन भी कार्यक्रम मे देख और समझ रहे थे कि मंच पर एक ही सोफे में दो जनप्रतिनिधि महिलाएं एक दूसरे से बिना नजरें मिलाएं और एक दूसरे से नजरें घुमाए बैठी रहीं। जबकि दोनो एक ही सोफे में बैठीं रहीं। दोनो बातचीत भी नही करते नजर आईं। जिसमें एक चिरिमिरी नगर निगम की महापौर हैं जो कार्यक्रम की अध्यक्ष भी रही। और दूसरी मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रही। जो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। मंच पर मनेन्द्रगढ़ विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया से लेकर मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी-भरतपुर कलेक्टर और एसपी एंव सभी गणमान्य जन मौजूद रहे। राज्योत्सव कार्यक्रम मे जिला प्रशासन के आमंत्रण पर मनमोहक सांस्कृतिक देखने आमजनों का भारी जन समूह कार्यक्रम स्थल उपस्थित रहा। 

Leave a Reply

Next Post

गुजरात में बजी चुनाव की रणभेरी, 1 और 5 दिसंबर को मतदान; 8 को आएगा नतीजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव