बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी का 10 किमी लंबा रोड शो, ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे लोग…फूलों की हुई बारिश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 07 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार सुबह बेंगलुरु में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक यह रोड शो निकाला जा रहा है। प्रधानमंत्री ने न्यू तिप्पासंद्रा रोड स्थित केम्पेगौड़ा प्रतिमा से सुबह 10 बजे रोड शो की शुरुआत की। सूत्रों के मुताबिक, रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह रोड शो पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा।

रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन भी सवार हुए। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए ढोल सहित वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। पूरे मार्ग पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें रोड शो को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराए जाने के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाए जाना शामिल है।

सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाए गए हैं और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी है, जिससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा प्रतीत हो रहा है। भाजपा ने रविवार को होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलुरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी और हावेरी में रैलियों को संबोधित किया था।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल की खाड़ी में तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 मई 2023। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनने को मौसम वैज्ञानिक अगले सप्ताह क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने की आशंका तेज होने के रूप में देख रहे हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास