भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, न जांच, न इलाज़, न दवा, न रोकथाम के उपाय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मलेरिया, डायरिया, पीलिया, स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण से बेमौत मरने जनता मजबूर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ में बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की दुर्भावना और अकर्मण्यता के चलते पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मौसमी में बीमारीयों के संक्रमण का शिकार हो कर पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। मलेरिया, डायरिया, पीलिया जैसे मौसमी बीमारी से रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू और कोरोना का संक्रमण प्रदेश में एक बार फिर बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों में ना जांच हो रहा है ना ही दवाओं का प्रबंध है। साय सरकार ने आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज़ करने वाले निजी अस्पतालों का भुगतान सरकार द्वारा रोके जाने के कारण निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से अघोषित तौर पर मुकर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा कहा है कि चुनी हुई सरकारों का दायित्व होता है कि बरसात से पहले मौसमी संक्रामक बिमारीयों के संक्रमण रोकने के लिए समुचित प्रबंध करें, अस्पतालों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ तक दवाओं को पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, मेडिकेटेड मच्छरदानी, फागिंग मशीन की व्यवस्था करे, जल भराव रोकने, नालियों में दवा छिड़काव  करवाए लेकिन छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार इस मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राज्य के शहरी क्षेत्रो में संचालित ‘‘हमर क्लीनिक ’’को साय सरकार ने बंद कर दिया है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भोगने मजबूर है। पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा जो मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के रूप में 25 लाख तक की सहायता की योजना थी वह भी अघोषित तौर पर बंद है। हाट बाजार क्लिनिक, मोहल्ला क्लीनिक, शहरी स्लम चिकित्सा योजना भी भाजपा सरकार आने के बाद से अघोषित तौर पर बंद है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनियमित कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगियों को वेतन रोक दिए गए हैं, हर जिले में अनियमित स्वास्थ्य कर्मीयों की छटनी की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में टीबी तक की दवा उपलब्ध नहीं है टीबी के मरीजों को 500 रूपए प्रतिमाह की दर से जो पोषक आहार के लिये सहायता राशि दी जाती थी, भाजपा की सरकार बनने के बाद से वह राशि भी रोक दी गई है। डबल इंजन की सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार जनता के स्वास्थ्य खिलवाड़ कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

स्कूलों और अस्पताल के आस पास के पानठेलो को हटाएं : कलेक्टर

शेयर करेबिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 28 अगस्त 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास  पान ठेले नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की