महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी; सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा, विकसित भारत के लिए महिलाओं को सराहा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 अप्रैल 2024। तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा-एनडीए सरकार महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस रैली में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल की तुलना अपने दस वर्षों के कार्यकाल से की। इसके अलावा सिंचाई परियोजना को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। इस दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने में महिलाओं के योगदानों की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, “बीते 10 साल में आपने जब से मुझे काम दिया है, मैंने अपने शरीर का कण-कण और समय का पल-पल आपकी सेवा में लगाया है। आज देश के लोग, महाराष्ट्र के लोग, मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस 60 वर्षों में जो नहीं कर पाई, आपके इस सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है।

सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने इस रैली में सिंचाई परियोजना को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, “2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है।”

उन्होंने आगे कहा, “विदर्भ हो या मराठवाड़ा, बूंद बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप वर्षों से होता रहा है। कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।”

रैली में मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी, देश की पूरी ग्रामीण व्यवस्था में सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए 2019 में जब आपने फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, तो हमने पहली बार सहकारिता के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का एफआरपी करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का एफआरपी करीब 350 रुपये है।”

नारी शक्ति के योगदानों की सराहना की
रैली में पीएम मोदी ने देश की नारी शक्ति के योगदानों की सराहना की। उन्होंने बताया कि विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते दस वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। पीएम मोदी ने गारंटी देते हुए कहा, “मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।

Leave a Reply

Next Post

संविधान यदि असुरक्षित है तो कांग्रेस के कारण.... हम सभी आरक्षण के पक्षधर: रविशंकर प्रसाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 अप्रैल 2024। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस, लालू यादव, तेजस्वी यादव बार बार एक ही राग अलाप रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदल देगी, यह उनकी हताशा है, बोलने के लिए कुछ बचा […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय