जेईई और एनईईटी की परीक्षा लेने का छात्र कर रहे है विरोध – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बरसते पानी में छात्रों के लिये कांग्रेस ने दिया धरना गांधीमूर्ति के सामने

राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में हुआ प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/28 अगस्त 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सत्ता के मद और अंहकार में डूबी मोदी सरकार द्वारा करोना महामारी के बावजूद जेईई और एनईईटी परीक्षा आयोजित कर लाखों का जीवन खतरे में डालने के खिलाफ कांग्रेस का राजधानी रायपुर में धरना और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया गया। बरसते पानी में कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार के छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बिहार और असम में बाढ़ के बावजूद घोर लापरवाही और छात्रों की मांग की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे अपनी घमंड से बाहर आकर छात्रहित में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की छात्रों की मांगों की सुनवाई करें। लाखों छात्रों के जीवन से करोना महामारी के समय खिलवाड़ न करें और एनईईटी, जेईई की परीक्षा तत्काल स्थगित की जाये। कांग्रेस ने छात्रों की मांगों के समर्थन में पूरे देश में और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया। 

आज के धरना प्रदर्शन में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सहदेव व्यवहार, रायपुर ब्लाक अध्यक्ष सुमीत दास, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, बिरगांव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंद लाल देवांगन, तिल्दा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, तिल्दा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी, झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यैद असरफ, अभनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री फतीश साहू, ब्लाक अध्यक्ष टिकेन्द्र बघेल, शब्बीर खान, रमेश्वर विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष देवकुमार साहू, अभिषेक अवधिया, पार्षद ऋषि बारले, मुरली साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला नारायणपुर में सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना को सराहा

शेयर करेकोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से बच्चों को दी जा रही है शिक्षा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 28 अगस्त 2020। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य की एक बार फिर सराहना की है। नीति आयोग ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल आकांक्षी जिला […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई