मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जायसवाल परिवार के घर लिया छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 30 अप्रैल 2023। अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव पहुंचे, यहां कार्यक्रम उपरांत भोजन के लिए वह संतोष जायसवाल के घर पहुंचे, जहां जायसवाल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर पारम्परिक रूप से तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जायसवाल परिवार के घर सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, मुख्यमंत्री को यहां खाने में दाल-चांवल, खीर-पूड़ी, चेंच भाजी, जिमि कांदा, मिक्स वेज, आलू गोभी, सलाद में गाजर खीरा मूली प्याज़, छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, बीजोरी, मिर्ची, चांवल पापड़, टमाटर की चटनी और आम की चटनी परोसा गया।

मुख्यमंत्री को अपने अतिथि के रूप में पाकर, उन्हें अपने घर बैठकर भोजन करते देख परिवारजन खुश हुए, उन्होंने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया हमरे घर में पधारेंगे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री संतोष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा जवाब दे कि छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक विगत 5 महीनों से राजभवन में लंबित क्यों है?

शेयर करे58 प्रतिशत आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति, सामाजिक न्याय के लिए भूपेश सरकार के ईमानदार प्रयासों का प्रमाण है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 03 मई 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी चरित्र लगातार उजागर हो रहे हैं। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा