छत्तीसगढ़ में ईडी रेड : कांग्रेस के विधायकों, आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क; PMLA में प्लॉट, गहने, 51 करोड़ कैश जब्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 मई 2023। छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। ईडी ने कोयला लेवी मामले में PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत कांग्रेस के दो विधायकों, पीसीसी कोषाध्यक्ष और एक आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क की है। करीब एक साल से ईडी कोयला लेवी मामले में जांच कर रही है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग आईएएस अफसरों और राज्य शासन के अधिकारियों पर छापा मारा जा चुका है। कोल व्यापारी और आईएएस अफसर की गिरफ्तारियां भी हुई हैं। 

ईडी की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि, कथित कोयला लेवी जांच मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य की 90 अचल संपत्ति, आलीशान वाहन, आभूषण और 51.40 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। इनके अलावा आईएएस अधिकारी रानू साहू, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, आरपी सिंह और विनोद तिवारी का भी नाम है। इससे पहले इसी मामले में आईएएस समीर विश्नोई और पीसीएस सौम्या चौरसिया की संपत्ति कुर्क की गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बयान में कहा गया है कि, जांच के दौरान, सूर्यकांत तिवारी के साथ इन सभी आरोपियों के साथ वित्तीय संबंधों का पता चला था। इसके बाद पीएमएलए के तहत अपराध में शामिल संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई की गई। ईडी ने पहले कहा था कि जांच बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोपों से संबंधित है। इसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े कार्टेल द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।

ईडी बोली पॉलिटिकल मास्टर्स को दी गई रकम

ईडी की अब तक की जांच में ये कहा गया है कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के काम से पैदा किया। इसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया। ED की ओर से ऑन रिकॉर्ड बड़ी बात कही गई वो ये कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे और बाकी की बड़ी रकम अपने पॉलिटिकल मास्टर्स (राजनीतिक संरक्षकों) को दी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसी कांग्रेस! बीजेपी बोली- मनमोहन सरकार को भी पीछे छोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 मई 2023। आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रायपुर संभाग प्रभारी, विधायक सौरभ सिंह ने पत्रकार वार्ता कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी की बड़ी कार्रवाई के बाद उनकी ओर […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज