बस्तर अब माओवादी हिंसा नहीं, विकास एवं आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि कभी माओवादी हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास की पहचान बन रहा है। प्रधानमंत्री ने सात से नौ फरवरी के बीच आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ के विशेष उत्सव की भी सराहना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा।” उन्होंने कहा, ”इस प्रयास से जुड़े सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।” उन्होंने कहा, ”आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।”

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात... व्यापारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 फरवरी 2026। दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी का पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर उस पर गोलियां चलाईं। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले