लंदन में दिए बयान को लेकर बोले राहुल गांधी: भारत के खिलाफ कुछ गलत नहीं बोला, अनुमति मिली तो संसद में रखूंगा अपनी बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 मार्च 2023। हंगामे और माफी की मांग के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज संसद पहुंचे। लंदन में दिए बयान को लेकर जहां भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कह रही है वहीं संसद पहुंचे राहुल ने कहा कि अगर मुझे बोलने और जवाब देने का मौका दिया गया तो लोकसभा में बोलूंगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय लोकतंत्र के संबंध में उनकी टिप्पणी को लेकर संसद के दोनों सदनों में जारी हंगामे के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत या भारतीय संसद के खिलाफ कुछ नहीं कहा है और यदि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो वह इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे। राहुल गांधी बुधवार को लंदन से स्वदेश लौटने के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को पहली बार संसद पहुंचे। कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें सदन अपनी बात रखने देने का भी आग्रह किया। यह पूछे जाने पर कि सत्ता पक्ष उनके बयान के लिए उनसे माफी की मांग कर रहा है, राहुल ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं जो सोचता हूं वह कहूंगा।

 उन्होंने कहा कि जब वह संसद के अंदर बोलेंगे तो यह भाजपा को पसंद नहीं आएगा। गांधी ने कहा कि अगर उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो वह संसद के बाहर बोलेंगे। हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘‘बर्बर हमला” हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं। राहुल ने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष के सदस्य लंदन में राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विदेशी दौरों के दौरान पूर्व में भारत को लेकर की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है। 

Leave a Reply

Next Post

संसद में बोली सरकार- दक्षिण एशियाई देशों में चीन के बनाए बुनियादी ढांचे पर हमारी नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 मार्च 2023। दक्षिण एशियाई देशों में चीन की ओर से बुनियादी ढांचे में किए जा रहे निवेश की जानकारी केंद्र सरकार को है। इन देशों में चीन पुल, सड़कें, रेलवे और एयरपोर्ट आदि बना रहा है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण