सोनू निगम बोले- फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया, नए सिंगर्स को कर रहे परेशान

शेयर करे

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम और खेमेबाजी की बहस खड़ी हो गई है। कई लोग बॉलिवुड के कुछ बड़े नामों पर बाहर से आने वाले लोगों को परेशान करने का आरोप लगा रहा है। अब इसी कड़ी में दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने भी बॉलिवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में खेमेबाजी और लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में म्यूजिक माफिया की बात की है। सोनू का कहना है कि यह म्यूजिक माफिया नए और टैलंटेड सिंगर्स की तरक्की में रोड़े अटकाता है। सोनू ने कहा कि कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स से काम छीन लिया गया क्योंकि कुछ बड़े ऐक्टर्स ने उन्हें काम दिए जाने से रोका था। सोनू ने कहा कि यह म्यूजिक माफिया फिल्मों से बहुत बड़ा है।

सोनू ने यह भी कहा कि उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन आज के माहौल में नए सिंगर्स के साथ कंपोजर, राइटर और प्रड्यूसर काम करना चाहता है लेकिन एकदम से म्यूजिक कंपनी उसके साथ काम करने से मना कर देती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यह सब झेला है लेकिन अब माहौल और ज्यादा खराब हो चुका है।

सोनू ने बॉलिवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यह सब नहीं रोका गया तो कोई बड़ी बात नहीं है कि जल्द ही संगीत की दुनिया में भी सुइसाइड जैसे मामले सामने आने लगें। सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बेहद दुख जताया है।

Leave a Reply

Next Post

आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल

शेयर करेतेल बालों के लिए भोजन का काम करता है। बालों में समय पर तेल न लगाने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दरअसल, तेल बालों को ड्राइनेस, डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बाल लंबे, घने […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा