गर मैं सुधर गयी तो टीआरपी गिर जाएगी- किशोरी शहाणे विज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 दिसंबर 2022। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में किशोरी शहाणे विज का नाम खूब बड़ा है। किशोरी ने कुछ हिंदी फिल्मों व घारावाहिकों में भी काम किया है। अब किशोरी की लोकप्रियता में चार चांद लग गये हैं और इसका श्रेय जाता है धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” को। पिछले दो सालों से इसका प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर हो रहा है और इसने नंबर एक या दो की पोजिशन पर खुद को कायम रखा हुआ है।  किशोरी शहाणे द्वारा इसमें घर की मुखिया भवानी देवी की भूमिका निभायी गयी है और धारावाहिक को लोकप्रिय बनाने में इस किरदार का बड़ा हाथ रहा है। इस भूमिका के बारे में किशोरी कहती है, “मेरे कैरियर में एक समय वह आ गया था जब मुझे रटी रटायी भूमिकाएं ऑफर हो रही थी और कैरियर में ठहराव सा आ गया था। मैं खुद भी इस तरह की भूमिकाओं से बोर होने लगी थी। लोक डाउन के दौरान जब खाली बैठी थी तो सोचने लगी कि कैरियर में बदलाव लाने का यही सही समय है। इस बदलाव की शुरुआत कैसे होगी इस बारे में सोच रही थी कि मुझे इस धारावाहिक की ऑफर मिली। पहले मैं पशोपेश में भी थी कि क्या मैं भवानी देवी के किरदार संग न्याय कर पाउंगी क्योंकि यह किरदार ग्रे शेड्स लिये है। फिर ख्याल आया कि टीवी के कई ग्रे शेड्स वाले किरदार भी खूब लोकप्रिय हुये हैं। तो मैंने इस किरदार के लिये हां कह दी। इस किरदार के लिये मैंने न तो तो भारी मेकअप का इस्तेमाल किया है न ही बड़ी बिंदी लगायी है। बस, अपनी आंखों से अभिनय किया है। यहाँ भवानी देवी अपनी हर बात अपनी आँखों से कह जाती है और दर्शकों को यह अंदाज खूब पसंद आ गया है। इस किरदार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी मिलता है कि हाल ही में मुझे बहुप्रतिष्ठित एवार्ड आयटीए (इंडियन टेलिविजन एकेडमी) से भी नवाजा गया। स्वयं चैनलवालों के मुताबिक भवानी देवी का किरदार इस सीरियल की जान है।'”

     अब आलम यह है कि किशोरी जहां कहीं जाती है तो लोग उन्हें घेर लेते हैं और अमूमन एक ही सवाल पूछते हैं कि आप क्यों दूसरों को तंग करती रहती हो? लोगों की ऐसी प्रतिक्रिया को किशोरी अपने किरदार की जीत मानती है। कहानी में मोड़ लाने के लिये कई बार किरदार में बदलाव लाते भी देखा गया है, तो आगे चल भवानी देवी भी क्या अपने तीखे तेवर छोड़ नरम बन जाएगी? इस सवाल के जवाब में मीठी मुस्कान बिखेरते हुए किशोरी कहती है, “गर मैं सुधर गयी तो सीरियल की टीआरपी गिर जाएगी।” यानि भवानी देवी का तीखा अंदाज़  इस धारावाहिक में जारी रहने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- देश में कई फर्जी नैरेटिव गढ़े गए, वीर बाल दिवस हमें भारत की पहचान बताएगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। दिल्ली में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित है। इस मौके पर पीएम मोदी ने वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर