‘ब्रेस्टकेयर 360’: इलाज से आगे आत्मविश्वास तक का फोर्टिस का संकल्प

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 फरवरी 2026। आधुनिक चिकित्सा में जब इलाज के साथ-साथ संवेदनशीलता और समग्र देखभाल की बात आती है, तब फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड की नई पहल ‘ब्रेस्टकेयर 360’ एक मिसाल बनकर सामने आती है। विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर लॉन्च किया गया यह विशेष प्रोग्राम स्तन स्वास्थ्य से जुड़ी हर ज़रूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है—चाहे वह कैंसर की शुरुआती जांच हो, सटीक डायग्नोसिस, आधुनिक इलाज या फिर रिकंस्ट्रक्टिव और एस्थेटिक सर्जरी।

‘ब्रेस्टकेयर 360’ की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच है, जहां अनुभवी विशेषज्ञों की टीम हर मरीज़ को व्यक्तिगत और संवेदनशील देखभाल प्रदान करती है। इस टीम का नेतृत्व कर रहे कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राज कपाड़िया कहते हैं, “हमारा उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि मरीज़ का खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाना भी है। शुरुआती जांच से लेकर आधुनिक इलाज और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तक, ‘ब्रेस्टकेयर 360’ सम्पूर्ण समाधान देता है। कार्यक्रम में डिजिटल मैमोग्राफी, 3 टी एमआरआई , जेनेटिक टेस्टिंग और काउंसलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सके। प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रचना तातारिया बताती हैं,

“आज स्तन की देखभाल केवल सर्जरी तक सीमित नहीं है। यह शरीर, मन और आत्मविश्वास—तीनों को फिर से संपूर्ण बनाने की प्रक्रिया है। हम इलाज के साथ ही रिकंस्ट्रक्शन के विकल्प जोड़ते हैं, ताकि रिकवरी आसान और सकारात्मक हो। यह पहल महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में होने वाली स्तन संबंधी समस्याओं, जैसे गाइनेकोमेस्टिया और पुरुष ब्रेस्ट कैंसर, को भी समान महत्व देती है। फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. विशाल बेरी के अनुसार, “हम चाहते हैं कि मरीज़ों को न सिर्फ बेहतरीन इलाज मिले, बल्कि यह भरोसा भी हो कि उनकी भावनाओं और ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।”

‘ब्रेस्टकेयर 360’ के ज़रिए फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड ने यह साबित किया है कि आधुनिक चिकित्सा का असली अर्थ केवल तकनीक नहीं, बल्कि इंसान-केंद्रित देखभाल है—जहां इलाज के साथ उम्मीद, सम्मान और नया आत्मविश्वास भी मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों का डंप हथियार मिला, सुकमा में बड़ी साजिश नाकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 05 फरवरी 2026। जिले में नक्सलियों के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘गढ़’ गोगुंडा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार दूसरे दिन भी जारी है. आज गुरुवार को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन और कोबरा 201 के जवानों ने एक संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप