रायपुर, रायगढ़, दुर्ग और कोरबा में एक साथ आईटी का छापा, 100 से ज्यादा की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार को रायपुर, कोरबा, रायगढ़ व दुर्ग में एक साथ सात जगहों पर छापा मारा है। छापे की कार्रवाई में 100 से ज्यादा अफसर व कर्मचारी शामिल हैं। जिन जगहों पर छापा पड़ा हैं वहां घर के बाहर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। छापे की चपेट में आये कारोबारी कोयला, कंस्ट्रक्शन, परिवहन, सराफा और उद्योग जैसे कारोबार से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग को बड़ी कर चोरी की आशंका है। एकसाथ छापे की खबर से प्रदेश के कारोबारियों व ठेकेदारों में हड़कंप है। छापे की चपेट में एक मंत्री का रिश्तेदार भी आया है। वहीं आयकर विभाग के अफसर कार्रवाई के संबंध में अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ सेल्स कॉरपोरेशन व सर्वमंगला कंस्ट्रक्शन के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग व कोरबा में एक साथ छापेमारी कार्रवाई की है। दोनों संस्थानों के अलग-अलग करीब एक दर्जनभर ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कोरबा जिले के दर्री रोड रोड स्थित अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के पास छत्तीसगढ़ कॉरपोरेशन के संचालक भगवान दास अग्रवाल व उनके भाई राजकुमार अग्रवाल के निवास में बिलासपुर व रायपुर की टीम बुधवार की सुबह पहुंची है। पावर हाउस रोड स्थित संचालित ज्वेलर्स की दुकान व ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में भी इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

भगवान दास अग्रवाल कोरबा में ज्वेलरी फ्रेंचाइजी अनोपचंद-तिलोकचंद के संचालक हैं। वहीं राजकुमार अग्रवाल का कोयले का भी कारोबार है। आयकर विभाग की टीम ने रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित रवि सिंघल के घर पर दबिश दी है। रायपुरा ओवरब्रिज के किनारे स्थित उनके दफ्तर पर भी आयकर की जांच जारी है। रवि सिंघल रायगढ़ की कंपनी स्कॉई अलॉइज के मालिक हैं। रायपुर के शंकर नगर में अलका सोनी, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर और अमित-सुमित अग्रवाल के तेलीबांधा स्थित कार्यालय व दुर्ग में पंचशील नगर में एक कारोबारी के यहां छापा पड़ने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में IT की रेड: इंडस कोल वाशरी और सुमित फीडर्स के दफ्तर में छापा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 22 दिसम्बर 2021 । आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारियों को अपने रडार में लिया है। बुधवार की सुबह कोरबा के कोयला कारोबारी भगवान दास अग्रवाल के बिलासपुर स्थित इंडस कोल वाशरी के साथ ही सुमित कोल फीडर्स के ऑफिस में छापेमारी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन