छत्तीसगढ़ में बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल, मुख्य न्यायमूर्ति बोले- न्यायधीशों को अच्छे प्रबंधन और कौशल विकसित करने के साथ तकनीकी रूप से निपुण होना चाहिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मुख्य न्यायाधिपति रमेस सिन्हा ने अकादमी पहुंचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने न्यायपालिका में न्यायालय प्रबंधन और तकनीक के उपयोग विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि, न्यायपालिका का मुख्य कार्य निष्पक्ष और शीघ्र न्याय प्रदान करना है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि, न्यायधीशों को कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए न केवल अच्छा प्रबंधक होना आवश्यक है बल्कि तकनीकी रूप से निपुण होना भी आवश्यक है. उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्य और न्यायालय की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग प्रक्रिया से भी बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायधीशों की व्यवसायिक क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बारीकी से तैयार किया गया था. इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवक्ता के रूप में कानून के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था. इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायायल के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. निर्मल शुक्ला, फौज़िया मिर्जा़ ने बांग्लादेश से आए न्यायाधीशों के समक्ष व्याख्यान दिया. बांग्लादेश से आए न्यायधीशों को अधिवक्ता अमृतो दास और नौशीना अली ने संबोधित किया था. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के विधि संकाय से अनिन्द्य तिवारी और कलिंगा विश्वविद्यालय के आयुष गोंडाले ने भी न्यायधीशों को विभिन्न विषयों पर संबोधित किया।

प्रशिक्षण का एक-एक सत्र वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारी अरूण पाण्डेय, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार जनरल अशोक पण्डा और राज्य के न्यायिक अधिकारी श्री के.एल. चरयाणी और पंकज शर्मा ने भी लिया. छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की निदेशक सुषमा सावंत और अतिरिक्त निदेशक गरिमा शर्मा ने भी भारत में प्रचलित विधिक सिद्धांतों से बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के हॉस्टल में की गई थी. यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमी के पेट्रन-इन-चीफ और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया था. छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के चेयरमैन, न्यायाधिपति संजय के. अग्रवाल ने न केवल प्रशिक्षण की प्रत्येक व्यवस्थाओं पर अपनी नजर रखी बल्कि प्रत्येक कदम पर अकादमी के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए और इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने लगातार दो दिन एक-एक सत्र में दांडिक अपील और सिविल अपील के संबंध में विस्तारपूर्वक न्यायिक अधिकारियों को संबोधित किया. बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों को उनके दोनों ही सत्र उपयोगी लगे. अकादमी के अन्य सदस्य न्यायाधिपति राकेश मोहन पाण्डेय ने भी जमानत के प्रावधान विषय पर व्याख्यान दिया और इस व्याख्यान सत्र में उन्होनें जमानत से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं न्याय दृष्टांतों से अधिकारियों को अवगत कराया।

यह प्रशिक्षण इस मायने में एक ऐतिहासिक महत्व के रूप में दर्ज हुआ कि पहली बार राज्य न्यायिक अकादमी ने देश की सीमा के बाहर के न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी न्यायिक अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया. इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान बांग्लादेश के न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में विशेष रात्रि भोज और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हाई-टी का आयोजन दो दिन किया गया. दोनों ही अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधिपतिगण की उपस्थिति रही. बांग्लादेश के न्यायधीशगण ने इस दौरान उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय बिलासपुर का भ्रमण कर न्यायिक कार्य को देखा और समझा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में रेल विकास के लिए 7 हजार करोड़ की सौगात : सीएम साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- यही तो है डबल इंजन की सरकार, फर्क साफ है…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 फरवरी 2024। मोदी सरकार ने गुरुवार को नई संसद में अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट के तौर पर साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप