दिनेश कार्तिक बोले- खराब फील्डिंग के चलते हारा भारत, पता नहीं क्यों सुंदर ने कैच की कोशिश नहीं की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के दौरे पर निराशाजनक शुरुआत की। पहले वनडे में भारत को एक विकेट के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 186 रन का छोटा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम जीत की कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौके पर दो कैच टपकाए और बांग्लादेश की टीम ने आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। 187 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में भारत की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन विकेटकीपर केएल राहुल ने मेहदी हसन मिराज का महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़ने की कोशिश ही नहीं की, जबकि गेंद उनके काफी करीब थी। भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर देख दिनेश कार्तिक हैरान रह गए।

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में दिनेश कार्तिक ने कहा कि यह उनकी समझ से पर है कि सुंदर ने कैच पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की। कार्तिक ने कहा “जाहिर है केएल राहुल से कैच छूट गया और सुंदर कैच के लिए नहीं गए, पता नहीं क्यों वह अंदर नहीं आए। मुझे नहीं पता कि यह रोशनी के कारण था या कोई और वजह थी, लेकिन अगर उन्होंने गेंद को देखा था तो उन्हें कैच के लिए जाना चाहिए था। वह केवल एक प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। फील्डिंग की कोशिश 50-50 थी। यह सबसे अच्छा दिन नहीं था, लेकिन सबसे बुरा दिन भी नहीं था। मुझे लगता है कि अंत में, दबाव के चलते हमने कुछ चौके भी छोड़े।” 

बांग्लादेश के मेंहदी हसन मिराज को अंतिम ओवरों में दो जीवनदान मिलने पर रोहित शर्मा गुस्सा हो गए थे। अंत में मेंहदी हसन ने ही बांग्लादेश को जीत दिलाई। केएल राहुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि भारत ने अंत में कैच पकड़ने के दो मौके गंवाए। उन्होंने कहा “यह क्रिकेट है। आपको अप्रत्याशित की उम्मीद करनी होगी। जब तक क्रिकेट खेला जाता है, इस तरह की चीजें होती रहती हैं। वे अंत तक बहुत अच्छी तरह से लड़े और कुछ कैच छूटे और मेहदी की पारी हमारी हार की वजह बनी। बुधवार को दूसरे वनडे में बांग्लादेश से भिड़ने से पहले भारतीय टीम चीजों को ठीक करना चाह रही है। वनडे सीरीज में बने रहने के लिए भारत को दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। 

Leave a Reply

Next Post

फीफा विश्व कप में आज क्रोएशिया के सामने जापान की चुनौती, ब्राजील का मुकाबला दक्षिण कोरिया से

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दोहा 05 दिसंबर 2022। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गत उपविजेता क्रोएशिया और जापान के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में ब्राजील की टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप