कूचबिहार में बड़ा हादसा, वाहन में करंट उतरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 01 अगस्त 2022। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक वाहन में करंट उतरने से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। माथाभंगा के अतिरिक्त एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।  

रविवार देर रात हुआ हादसा 
हादसा रविवार देर रात हुआ। हादसे में घायल 27 में से 16 लोगों को जलपाईगुड़ी अस्पताल भेजा गया क्योंकि इन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मेखलीगंज थाने के धारला ब्रिज पर रविवार रात 12 बजे जल्पेश जा रहा एक यात्री वाहन करंट आ गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करंट जेनरेटर सिस्टम के कारण आया होगा। 

इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 16 घायलों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल भेजा गया, इन्हें कम चोटें आई हैं। सभी यात्री सीताकुची पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और इनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन ड्राइवर अभी फरार है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस राहत और बचाव कार्य में मदद कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार ने मंकीपॉक्स के लिए टास्क फोर्स का किया गठन, अलग-अलग मंत्रालय के अधिकारी करेंगे साथ काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अगस्त 2022। केंद्र सरकार ने कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर भी एक टास्क फोर्स का गठन किया है जो बीमारी की रोकथाम, जांच, उपचार और टीकाकरण को लेकर दिशा निर्देश तय करेगी। रविवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान