फीफा विश्व कप में आज क्रोएशिया के सामने जापान की चुनौती, ब्राजील का मुकाबला दक्षिण कोरिया से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दोहा 05 दिसंबर 2022। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गत उपविजेता क्रोएशिया और जापान के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में ब्राजील की टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। क्रोएशिया और ब्राजील की टीमें चैंपियन बनने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों को फेवरेट माना जा रहा है। दोनों टीमें अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी। यहां हारने वाली टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी। नॉकआउट मुकाबलों में पेनल्टी शूटआउट की भी प्रक्रिया होगी। फुल टाइम पर ड्रॉ रहने पर 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। इसमें भी मैच ड्रॉ रहने पर पेनल्टी शूटआउट में मैच के नतीजे आएंगे।

जापान को हल्के में नहीं लेगा मौजूदा उप विजेता क्रोएशिया
फीफा विश्व कप में आज का पहला मुकाबला जापान और क्रोएशिया के बीच है। जापान ने ग्रुप स्टेज में जर्मनी और स्पेन जैसी टीमों को हराया है। ऐसे में क्रोएशिया इस एशियाई टीम को हल्के में नहीं लेगा। ये दोनों टीमें विश्व कप में दो बार आमने-सामने आई हैं। 1998 में क्रोएशिया ने जापान को हराया था, जबकि 2006 में हुआ मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रोएशियाई टीम जापान को हल्के में लेने नहीं उतरेगी। जापान टीम ने ग्रुप में अपने पहले ही मैच में चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी के 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। फिर जापान ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में स्पेन को 2-1 से शिकस्त दी। अब जापानी टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं, क्रोएशियाई टीम ने ग्रुप में दो मैच ड्रॉ खेले और सिर्फ कनाडा को हराने में सफल हुआ। क्रोएशियाई को अगर अपना आगे का सफर जारी रखना है तो उसे जापानी स्ट्राइकरों को रोकने के लिए खास रणनीति बनानी होगी।

जापानी फॉरवर्ड रित्सु दोन तीन मैचों में दो गोल कर चुके हैं, जबकि अन्य फॉरवर्ड ताकुमा असानो ने तीन मैचों में एक गोल किया। मिडफील्डर तनाका भी दो मैचों में एक गोल करने में सफल रहे हैं। वहीं, क्रोएशिया को फॉरवर्ड आंद्रेज क्रमारिक (तीन मैच, दो गोल), फॉरवर्ड मार्को लिवाजा (तीन मैच, एक गोल) और मिडफील्डर लोवरो माजेर (तीन मैच, एक गोल) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

प्री क्वार्टर में नेमार की वापसी से ब्राजील मजबूत
दक्षिण कोरिया की टीम फीफा विश्वकप में सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील के सामने होगी। स्टेडियम 974 में होने वाले मुकाबले में एशियाई छुपेरुस्तम टीम का मकसद एक और उलटफेर कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होगा। ग्रुप एच के अपने अंतिम ग्रुप मैच में एशियाई शेरों ने पुर्तगाल के खिलाफ जीत से सबको चौंकाया था। उधर खिताब की दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम के लिए राहत की बात यह है कि इस मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर नेमार टखने की चोट से ठीक होने के बाद मैदान में उतरेंगे। उन्हें यह चोट सर्बिया के खिलाफ मुकाबले में लगी थी। ब्राजील के कोच टिटे ने नेमार से जुड़े सवाल पर कहा है कि नेमार इस मुकाबले में उतरेंगे। ब्राजील को अपने पिछले मैच में कैमरून के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह ग्रुप चरण में ब्राजील की 24 वर्ष में पहली हार थी।

Leave a Reply

Next Post

सच स्वीकारना गुजरात का स्वभाव, यहां के लोग सुनते सबकी हैं...वोट डालने के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 05 दिसंबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप