मध्य प्रदेश में आज ‘नो- यूपीआई डे’, 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 23 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश में आज ‘नो-UPI डे’ रहेगा। भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के व्यापारी ₹2000 से अधिक का यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्य प्रदेश ने यह आह्वान किया है। हालांकि, किसी भी व्यापारी से जोर-जबर्दस्ती नहीं की जाएगी। भोपाल में यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढांककर सांकेतिक विरोध भी जताएंगे। इससे पहले इंदौर में मंगलवार रात को टाइल्स एंड सेनेटरी वेयर व्यापारी एसोसिएशन के नेतृत्व में रीगल स्क्वायर पर हुए प्रदर्शन में 150 से ज्यादा व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने ‘यूपीआई बंद करो, यूपीआई पर चार्ज बंद करो’ के नारे लगाए।

सरकार का निर्णय व्यापारियों पर आर्थिक बोझ

व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि सरकार का यह निर्णय सीधे तौर पर व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालेगा। अधिकतम राशि 300 रुपए तक वसूली जाएगी। यदि व्यापारी एक दिन में 2 हजार रुपए से ज्यादा के 10 ट्रांसजेक्शन भी लेता है तो उसे 3 हजार रुपए देना पड़ सकते हैं। थोक किराना समेत जितने भी थोक व्यापार है, उनके लिए परेशानी ज्यादा बढ़ेगी। किराना में ही 90 प्रतिशत से ज्यादा लेन-देन 2 हजार रुपए से ज्यादा का होता है। अग्रवाल ने बताया कि वे खुद थोक तेल के कारोबारी है। यदि किसी ने 15 लीटर का एक जार भी लिया है तो उसकी कीमत 2200 रुपए तक है। जब ग्राहक ट्रांसजेक्शन करेगा तो मुझे सीधे तौर पर एमडीआर देना पड़ेगा।

15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

बता दें कि 15 अक्टूबर से ₹2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन टु मर्चेंट यूपीआई पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। ₹75000 और उससे ज्यादा के लेन-देन पर चार्ज ₹300 रुपए होगा।

प्रदेश के 4700 पेट्रोल पंप पर भी यह फैसला

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 16 अक्टूबर से 2 हजार से ज्यादा के बिल पर UPI पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। इससे पहले बुधवार को होने वाले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में भी वे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा

शेयर करेगुस्साए लोगों ने बाईपास जाम किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           संतकबीर नगर, 23 सितंबर 2026। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भगठान गांव में मंगलवार की दोपहर बाद पुराने रंजिश को लेकर एक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के […]

You May Like

लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद....|....नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बना आभूषण-नकदी लूटी....|....भारत का स्वदेशी 'काल' ड्रोन: दुश्मन के घर में घुसकर मचाएगा तबाही....|....सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश....|....टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम ने पिलाया जूस....|....पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा....|....मध्य प्रदेश में आज 'नो- यूपीआई डे', 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे....|....कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड....|....पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला भाजपा का डर और अलोकतांत्रिक चरित्र - दीपक बैज....|....ऐसवेक्टर का आईपीओ 25 सितंबर से, ₹30–32 का प्राइस बैंड तय