सुकमा में आईईडी ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत, मवेशियों को चराने गई थी कवासी सुक्की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 12 अगस्त 2024। सुकमा जिले में एक बार फिर से नक्सलियों के लगाए गए आईईडी का शिकार एक ग्रामीण को होना पड़ा। यहां आईडी की चपेट में आकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मामला थाना किष्टाराम के ग्राम डब्बामरका का है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम डब्बामरका की महिला कवासी सुक्की (27) की नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के कारण मौत हुई। महिला रोजमर्रा की तरह गाय चराने अपने गांव से निकली थी। इसी दौरान आईईडी पर पैर पड़ने से ये हादसा हुआ। दो दिन ही नक्सली संगठन ने बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर बच्ची की मौत के मामले पर माफीनाम जारी किया था और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही थी।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले पर कहा कि नक्सलियों द्वारा मनमाने तौर पर जगह-जगह लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीणों की मौत के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मामले में नक्सलियों के खिलाफ अपराध थाना किष्टाराम में पंजीबद्ध किया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रोहित शर्मा और कोहली के बीच होगी टक्कर, इस टूर्नामेंट में हो सकते हैं आमने-सामने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अगस्त 2024। भारतीय क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट से एक महीने के लिए ब्रेक पर जाएगी। इस दौरान भारत में घरेलू क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट, दलीप ट्रॉफी, आयोजित किया […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर