समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- यह सामान्य, नहीं कोई अपराध

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं। अब एक बार फिर फिल्म मेकर ने अपने विचारों को खुले रूप से साझा किया है और हाल ही में अपनी नई पोस्ट में समलैंगिक विवाह की वकालत की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 
हाल ही में, विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि केंद्र ने एक नया आवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि अदालत के समक्ष याचिकाएं सामाजिक स्वीकृति के उद्देश्य से शहरी अभिजात्य विचारों को दर्शाती हैं । इसके बाद उन्होंने लिखा कि ‘समान सेक्स विवाह एक शहरी अभिजात्य अवधारणा नहीं है।’ विवेक ने लिखा,  समान-सेक्स विवाह कोई शहरी अवधारणा नहीं है, बल्कि यह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है और भारत जैसी प्रगतिशील, उदार सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए। ना की कोई अपराध।

मीडिया पर साध चुके हैं निशाना
इससे पहले भी अभिनेता मीडिया को दोहरे रवैये पर भी तंज कस चुके हैं और डायरेक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में कल के केस पर मेरा बयान। जिस तरह से कुछ पक्षपाती मीडिया और राजनीतिक दलों द्वारा मेरे खिलाफ खबर पेश की गई वो पूरी तरह से गलत है।’ इसके बाद कई लोगों ने विवेक का इस विषय पर समर्थन किया और वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर भी तंज कस दिया है।

गौतम नवलखा के मामले में ट्रोल हो चुके हैं विवेक

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के अलावा अपने तीखे बयानों के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों वह भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को रिहा करने से संबंधित तत्कालीन न्यायमूर्ति व वर्तमान ओडिशा मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में हैं। अब देखना है कि विवेक का यह बयान उनके लिए कौन सी मुश्किलें खड़ी करता है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर जिले में सेन समाज को चाहिए एक विधानसभा टिकट: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेसंत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 18 अप्रैल 2023। सत्य अहिंसा करुणा और मानवता के संदेश देने वाले महान संत जिनके बारे में यह किवदंती है की उनके रूप में आंशिक रूप से भगवान विष्णु का अवतार हुआ था,ऐसे श्री श्री […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस