एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद हुआ धमाका, आरपीएफ जवान की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरपुर 22 अप्रैल 2024। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में सोमवार को आग लगने और फिर विस्फोट होने की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को वलसाड से आकर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। इसी दौरान एक एसी बोगी में किसी कारण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी कि एक विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ। इस घटना में आरपीएफ जवान विनोद कुमार की मौत हो गई। आरा जिले के इमादपुर थाना के मोआप खुर्द मिस्की टोला निवासी विनोद कुमार दो साल से जंक्शन पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहते थे।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर है : विष्णुदेव साय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 22 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट का दौरा कर रहा हूं। शहर से लेकर दूरस्थ अंचल तक मोदी जी और उनकी अगुआई […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प