मेघालय विस चुनाव में बड़ा मुद्दा बना मेडिकल कॉलेज, राज्य गठन के बाद भी चिकित्सा क्षेत्र में पिछड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिलांग 19 फरवरी 2023। मेघालय के लोग एक अदद मेडिकल कॉलेज के लिए तरस रहे हैं। राज्य बनने के करीब 50 वर्ष बाद भी यहां कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। शिलांग और तुरा में मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया ठप पड़ी है। विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा अब बढ़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि मेघालय में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। अगर राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि मेघालय की राजधानी शिलांग में कुछ सरकारी अस्पताल हैं, जिन पर जनता इलाज के लिए निर्भर रहती है। इनमें नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस सबसे प्रमुख है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी। स्नातक की छात्रा सेंडा विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगी। वह कहती हैं, बहुत दुख होता है कि हमारे प्रदेश में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। हमारे राजनेता हर बार वादा करते हैं, लेकिन निभाते नहीं हैं। लोगों को इस बार सोच-समझकर मतदान करना चाहिए।

मेघालय : ईवीएम का वीडियो साझा करने पर एक गिरफ्तार
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के आरोप में बोलोंग आर संगमा को गिरफ्तार किया गया है। इसमें संगमा दावा कर रहा था कि ईवीएम पर कोई भी बटन दबाने पर मतदान भाजपा के पक्ष में ही होता है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने शनिवार को दी। संगमा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए क्लिप 16 फरवरी को साझा की थी। इसकी निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Next Post

सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन, बंगाल को नौ विकेट से हराया, तीन साल में दूसरी बार जीता खिताब

शेयर करेनई दिल्ली 19 फरवरी 2023। रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही यह टीम पिछले तीन सीजन में दूसरी बार चैंपियन बनी है। फाइनल मैच में जयदेव उनादकट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को खिताब […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'