‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग : राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ ‘हाथापाई’ को बताया शर्मनाक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 मई 2023।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ यह व्यवहार शर्मनाक है और ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया, “देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ का नारा बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने में कभी पीछे नहीं रही है।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि पहलवानों की सुनवाई हो और उनके साथ न्याय किया जाए।

 उन्होंने ट्वीट कर कहा, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय किया जाए। यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

Leave a Reply

Next Post

'मां का अंतिम संस्कार करना है', वीजा के लिए पीएम मोदी से गिड़गिड़ाया शख्स...लंदन प्रोटेस्ट के लिए मांगी माफी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 04 मई 2023। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (JKNPP) के संस्थापक दिवंगत भीम सिंह के बेटे अंकित लव ने पिछले साल लंदन में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगी है। साथ ही उनसे आग्रह किया है कि भारत सरकार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ