रायपुर में बोले बीजेपी एमएलए, हिंदुओं की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े हुए हैं मोदी जी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अगस्त 2024। हिंदूवादी नेता और तेलंगाना के गोशमहल से भाजपा विधायक टी राजा आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे सूरजपुर जिले में आयोजित कांवड़ यात्रा और धर्मसभा में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने पर टी राजा ने मीडिया से बातचीत की। बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा पर टी राजा ने कहा कि बांग्लादेश भारत के रहमो करम पर बना हुआ देश है। हिंदुओं की रक्षा के लिए मोदी चट्टान की तरह खड़े हुए हैं। मेरा पासपोर्ट बना तो पाकिस्तान और बांग्लादेश घुस जाउंगा और वहां रहने वाले हिंदुओं की रक्षा करुंगा। तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि TRS सरकार ने मेरे खिलाफ कई केस लगाए है। इसके कारण ही मेरा पासपोर्ट नहीं बन रहा है।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर BJP विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास आज 9 लाख एकड़ जमीन है। गरीबों की जमीनों पर कब्जा कांग्रेस कार्यकाल में हुआ। अब वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस वक्फ कानून का विरोध कर रही है। बता दें कि BJP विधायक टी राजा सूरजपुर जिले में आयोजित कांवड़ यात्रा और धर्मसभा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी अंचलों में पहुंच रही हैं तेजी से विकास योजनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अगस्त 2024। । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजातीय समुदाय की आबादी को देखते हुए राज्य की बागडोर विष्णु देव साय के हाथों में सौंपी है। राज्य गठन के 23 वर्षों बाद वे ऐसे पहले आदिवासी नेता है जिन्हें राज्य के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव