एसोचेम सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारत की ग्रोथ स्टोरी पर दुनिया को भरोसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अपने सामर्थ्य संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पैनडेमिक के दौर में भी भारत में रिकॉर्ड FDI आया है. एसोचेम सम्मलेन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है. पीएम ने कहा मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर Reforms कर रहे हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 100 सालों से आप सभी देश की अर्थव्यवस्था को, करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे हैं।  इसलिए आज वो समय है, जब हमें प्लान भी करना है और एक्ट भी करना है. हमें हर साल के, हर लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है। 

पीएम ने कहा कि अब आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है।  इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है।  नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आएंगे और अनेक समाधान भी।  

आजादी के 100 साल के लक्ष्य की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा चैलेंज सिर्फ आत्मनिर्भरता ही नहीं है।  बल्कि हम इस लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल करते हैं, ये भी उतना ही महत्वपूर्ण है।  आने वाले 27 साल भारत के वैश्विक भूमिका को ही तय नहीं करेंगे, बल्कि ये हम भारतीयों के Dreams और Dedication, दोनों को टेस्ट करेंगे।  ये समय भारतीय इंडस्ट्री के रूप में आपकी Capability, Commitment और Courage को दुनिया भर को दिखा देने का है।  

कांग्रेस शासन की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाने में हमारे यहां जो परिस्थितियां थीं, उसके बाद कहा जाने लगा था- Why India.अब जो Reforms देश में हुए हैं, उनका जो प्रभाव दिखा है, उसके बाद कहा जा रहा है- ‘Why not India. पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है।  और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है। 

उन्होंने कहा कि मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर Reforms कर रहे हैं. देश आज करोड़ों युवाओं को अवसर देने वाले Enterprise और Wealth Creators के साथ है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत की अर्थव्यवस्था में विश्वास है. कोरोनावायरस के समय जब दुनिया में निवेश की चुनौतियां थी उस वक्त हमारे यहां रिकॉर्ड FDI निवेश आया।  इस विश्वास को कायम रखने के लिए हमें अपना घरेलू निवेश बढ़ाने की जरूरत है।  

Leave a Reply

Next Post

2020 के 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी' बनें सोनू सूद और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। इन दिनों सेलेब्स को पेटा इंडिया ने 2020 के लिए ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी’ के तौर पर चुना है। इसके चलते वह शाकाहारियों के ब्रांड एम्बेस्डर बन गए है। सोनू सूद ने सोशल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की